shabd-logo

दीपावली

23 अक्टूबर 2022

13 बार देखा गया 13
सुख शान्ति और समृद्धि का पर्व है दीपावली ।

----- भारतीय जन जीवन और भारतीय संस्कृति में सांस्कृतिक पर्व और हर त्योहार आनन्द मंगल के परिचायक है ।
इसी तरह दीपावली तो जन जन के तन मन को आलोकित करते हुए लोक आस्था को सुदृढ़ करने में सहायक रही है।

जीवन में उत्साह उमंग जाग्रत करने वाले दीप पर्व के पावन आदर्श हमें भरपूर ताजगी से भर देता है ।
इस प्रकाशोत्सव में दीपक की विशिष्ट भूमिका है । देवी लक्ष्मी की पूजा और इसके स्वरूप में परिवर्तन की भांति दीपक के रंग रूप ,आकार भी बदलते रहे हैं । मिट्टी से बने दीपकों के साथ साथ देश के विभिन्न भागों में उत्खनन के दौरान विभिन्न धातुओं से बने दीपक भी प्राप्त हुए हैं ।
इससे सिद्ध होता है कि दीपावली का त्योहार  पीढ़ियों से परम्परागत रूप से मनाया जाता रहा है ।
यह दीप ज्योति उजास का प्रतीक है । हमें अंधेरे के रूप में गरीबी , बेकारी , भ्रष्टाचार, पाखंडवाद, पुरातनपंथी, भुखमरी , अशिक्षा , असमानता तथा अभाव से जुड़ी चुनौतियों का मुकाबला करते हुए सर्वत्र उजास की छाया घनीभूत करने के दृढ़ संकल्प को मन वचन कर्म से पूर्ण करने की पहल करनी होगी, तभी हमारे परिवारों की समाज की तथा देश की एकता अखंडता संप्रभुता और संस्कृति से अनुप्राणित इस पर्व को मनाने की सार्थकता सिद्ध होगी ।

दीपावली पर्व पर संयुक्त परिवारों का मिलन और बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य प्राप्त होने से अच्छे संस्कारों का बीजारोपण भी हमें संयुक्त परिवार की नींव मजबूत करता है ।

अंत में आप सभी आदरणीय सम्मानिय जनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं सा ।


1

दीपावली

23 अक्टूबर 2022
1
0
0

सुख शान्ति और समृद्धि का पर्व है दीपावली ।----- भारतीय जन जीवन और भारतीय संस्कृति में सांस्कृतिक पर्व और हर त्योहार आनन्द मंगल के परिचायक है ।इसी तरह दीपावली तो जन जन के तन मन को आलोकित करते हुए लोक आ

2

दीपावली का त्यौहार

23 अक्टूबर 2022
1
0
0

भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात (हे भगवान!) मुझे अन्धका

3

अन्धकार पर प्रकाश की विजय

23 अक्टूबर 2022
1
0
0

भारत में प्राचीन काल से दीपावली को विक्रम संवत के कार्तिक माह में गर्मी की फसल के बाद के एक त्योहार के रूप में दर्शाया गया। पद्म पुराण और स्कन्द पुराण में दीपावली का उल्लेख मिलता ह

4

खुशीयों की दिवाली

24 अक्टूबर 2022
0
0
0

आज जब चारों ओर भाग- दौड़ मची हुई है। कैरियर को लेकर कितनी अथक मेहनत करनी पड़ती है। बड़ी मुश्किल से जब हम जब किसी पद प्रतिष्ठा में स्थापित हो पाते है। तब हमारी आकांक्षाए बढ़ जाती है। पहले यही कोई ले

5

दीपावली

28 अक्टूबर 2022
0
0
0

आज फिर दिवाली आई हैदेखो-देखो किस तरह अन्धकार पर रोशनी छाई है ,हर आवास में खुशियों का आवास है,हर आवास में जलता दिया नई उम्मीदों का आगाज़ है,आज फिर दिवाली आई हैदेखो देखो लक्ष्मी घर आई हैस्वादिष्ट भोजन क

6

धनतेरस

30 अक्टूबर 2022
0
0
0

धनतेरस पर धनिया, झाड़ू और नमक क्यों खरीदना चाहिए ? यह चीजें खरीदना शुभ होता है। धनिया खरीद कर क्यारी मे बिखेर दीजिए जैसे जैसे वह बढेगी या कम बढेगी या नही बढेगी उसी तरह यह आपके पास धन आने का सूच

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए