अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस ( International Day for Disaster Reduction) , हर 13 अक्टूबर को आयोजित किया जाता है| इसकी शुरुआत1989 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा, एक ऐसी वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए की गई थी , जहाँ लोगों में जोखिम-जागरूकता उत्तपन कर आपदा में कमी लाई जा सके |
Image : United Nations
अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस ( International Day for Disaster Reduction)
पहले यह हर वर्ष अक्टूबर माह के दूसरे बुधवार को मनाया जाता था परन्तु 21 दिसंबर 2009 को संयुक्त राष्ट्र ने इसे 13 अक्टूबर को मानाने का निर्णय लिया |
2018 अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस का विषय अभी तक निश्चित नहीं किया गया |
2017 में इसका विषय Sendai Seven campaign है | 2016 का भी विषय यही था |
2015 में इसका विषय जीवन के लिए ज्ञान (Knowledge for Life) था|
2014: जीवन के लिए लचीलापन है (Resilience is for Life)
अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस ( International Day for Disaster Reduction) ने लोगों को आपदा के प्रति जागरूकता फ़ैलाने में काफी अहम भूमिका निभाया है |